jehanabad News : रतनी में खलिहान में आग लगने से चार किसानों के धान-पुआल जलकर राख, दो लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन
jehanabad News : रतनी में खलिहान में आग लगने से चार किसानों के धान-पुआल जलकर राख, दो लाख की क्षति

शकुराबाद थाना क्षेत्र के सेसंबा पंचायत के नारायणपुर गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब चार किसानों के खलिहान में रखा धान और पुआल जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के सेसंबा पंचायत के नारायणपुर गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब चार किसानों के खलिहान में रखा धान और पुआल जलकर राख हो गया. प्रभावित किसानों में राघवेंद्र शर्मा, उदित राम, कमलउद्दीन मियां और शैलेंद्र शर्मा शामिल हैं. उनके खलिहानों में लगभग तीन-तीन बीघा धान और पुआल रखा हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में अचानक खलिहान से धुआं निकलने लगा और जब तक ग्रामीण समझ पाते, आग की लपटें तेजी से फैल गयी. ग्रामीणों ने तुरंत किसानों को सूचना दी और बाल्टी, तसला लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही सबमर्सिबल पंप का उपयोग भी किया गया, लेकिन आग बेकाबू हो गयी. घटना की सूचना शकुराबाद थाने को दी गयी, जिसके बाद थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने तुरंत अग्निशमन यंत्र को मौके पर भेजा. काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन किसानों के धान और पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गये. ग्रामीणों का अनुमान है कि इस आग से लगभग दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग से हुए नुकसान के आंकलन के बाद राहत देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन