जहानाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट, DM-SP ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जिला अधिकारी के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

जिला अधिकारी के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. अधिकारियों को शांति बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई का आदेश है.

विज्ञापन

Jehanabad News : समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिले की विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) मनीष चंद्र चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. जिलाधिकारी और एसपी ने सभी अधिकारियों को जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी निगरानी

बैठक के दौरान अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, तनाव या अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे.

हर परिस्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन