करपी में लू लगने से वृद्ध की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 10:43 PM

विज्ञापन

शहर तेलपा थाना मुख्यालय में लू लगने से वृद्ध की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही शहर तेलपा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने मृतक के शव को उठाकर थाने में लाया तथा इसकी पहचान के लिए सभी थानों को तस्वीर भेजी.

विज्ञापन

करपी. शहर तेलपा थाना मुख्यालय में लू लगने से वृद्ध की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही शहर तेलपा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने मृतक के शव को उठाकर थाने में लाया तथा इसकी पहचान के लिए सभी थानों को तस्वीर भेजी. करपी थानाध्यक्ष के पहल पर यह पता लगा कि मृतक करपी थाने के लक्खी बाग गांव निवासी पूर्व सरपंच जवाहर राम के पिता नरेश राम हैं. पूर्व सरपंच ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे 100 रूपये मांग कर शहर तेलपा रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर घर से निकले थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि नन्हे साह के दुकान के सामने एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है. दुकानदार ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति दुकान से बोरा मांग कर दुकान के सामने सो गया. इसके उपरांत उठ नहीं पाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को उठाकर थाने लायी गयी, संभावना व्यक्त की जा रही है कि लू के कारण वृद्ध की मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन