jehanabad News : अरवल में पूजा-पाठ से हुआ नये साल का स्वागत, मंदिरों में रही भीड़

Updated:
विज्ञापन
jehanabad News : अरवल में पूजा-पाठ से हुआ नये साल का स्वागत, मंदिरों में रही भीड़

जिले में नववर्ष 2026 का उल्लास चरम पर देखा गया. लोगों ने नये साल का स्वागत पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया.

विज्ञापन

अरवल. जिले में नववर्ष 2026 का उल्लास चरम पर देखा गया. लोगों ने नये साल का स्वागत पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया. बुधवार की रात जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए बधाइयां दीं. कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी भी की गयी. नये साल का जोश शाम होते ही दिखाई देने लगा था. युवा वर्ग पहले से ही जश्न की तैयारी में जुटा हुआ था. वहीं रात होते ही लोग अपने घरों में टीवी से चिपक गये और नये साल के कार्यक्रमों का आनंद लिया. गुरुवार की सुबह से ही लोग पिकनिक की तैयारियों में जुट गये. गांव से लेकर शहर तक लोग अपने-अपने चयनित स्थलों पर पिकनिक मनाने जाते दिखाई दिये. जगह-जगह युवाओं के समूह पिकनिक की सामग्री जुटाते नजर आये. अरवल के सोन दियारा क्षेत्र में युवाओं की टोलियां बालू के रेत पर और कहीं सोन नदी के टापुओं पर पिकनिक का आनंद उठाते दिखीं. कई स्थानों पर युवाओं को डीजे की धुन पर थिरकते हुए भी देखा गया. नववर्ष के अवसर पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने नववर्ष की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की. मंदिरों में घंटियों की आवाज और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

तीर्थाटन के लिए बाहर गये श्रद्धालु :

जिले से काफी संख्या में लोग नये वर्ष का शुभारंभ तीर्थाटन से करने के लिए बिहार के बाहर गये. निजी वाहनों से समूह बनाकर श्रद्धालु झारखंड के रजरप्पा और देवघर, वहीं उत्तर प्रदेश के विंध्याचल और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए. लोगों ने अपने इष्टदेव के दर्शन कर नये वर्ष की मंगलकामनाएं कीं.

बाजार में छाया रहा सन्नाटा :

अरवल शहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. अधिकतर दुकानें बंद रहीं. बढ़ती ठंड के कारण लोग अपने घरों में ही सीमित रहे. सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम दिखी. एक-दो चाय की दुकानें खुली जरूर, लेकिन वे भी जल्द ही बंद हो गयीं. लोगों ने अपनों के बीच रहकर नये साल का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन