अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत

अगानूर स्थित एनएच 139 मोड़ के समीप सड़क पार कर रही एक अधेड़ महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. म
कलेर. अगानूर स्थित एनएच 139 मोड़ के समीप सड़क पार कर रही एक अधेड़ महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक महम्मदपुर ग्राम निवासी कामता देवी (60 वर्ष) पति सूदर्शन चौधरी थाना दाउदनगर की बताई जाती है. कलेर थानाध्यक्ष ने बताया कि कलेर बाजार से अपने घर जा रही महम्मदपुर निवासी कामता देवी को अगानूर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिसकी सूचना पाकर कलेर थाने की पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया. महिला बोगी में यात्रा करते 14 पुरुष यात्री धराये जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 14 पुरुष यात्री तथा एक युवक को स्टेशन पर घूमते पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










