Jehanabad : विस निर्वाचन में लेखा संधारण के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : विस निर्वाचन में लेखा संधारण के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त चुनाव प्रचार के क्रम में उपयोग की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं का बाज़ार मूल्य निर्धारण के लिए समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ दर वार्ता बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त चुनाव प्रचार के क्रम में उपयोग की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं का बाज़ार मूल्य निर्धारण के लिए समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ दर वार्ता बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान चुनाव खर्च के लेखा संधारण संबंधी औ लेखा मिलान का प्रशिक्षण भी दिया गया. इस अवसर पर आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप दर सूची तैयार की गयी तथा उपस्थित प्रतिनिधियों को हस्तगत कराई गई. यह बैठक व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी यदुवंश, राज्य कर संयुक्त आयुक्त द्वारा की गई. साथ ही कोषांग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. यह बैठक पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर सम्पन्न की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन