गंगापुर में नकाबपोश अपराधियों ने कबाड़ी वाले को मारी गोली

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2025 10:28 PM

विज्ञापन

दावथू पंचायत के गंगापुर गांव के पास मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने गांव में घूम-घूम कर कबाड़ी खरीदने वाले तीन लोगों को घेर कर उसमें एक कबाड़ी वाले को गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. बताया गया कि गोली उसके पैर में लगी है. घायल युवक की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर निवासी सद्दाम हुसैन के रुप में की गयी है.

विज्ञापन

हुलासगंज. दावथू पंचायत के गंगापुर गांव के पास मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने गांव में घूम-घूम कर कबाड़ी खरीदने वाले तीन लोगों को घेर कर उसमें एक कबाड़ी वाले को गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. बताया गया कि गोली उसके पैर में लगी है. घायल युवक की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर निवासी सद्दाम हुसैन के रुप में की गयी है. घटना के संबंध में घायल सद्दाम हुसैन ने बताया कि सुबह जब हम तीनों टेंपो से गंगापुर गांव के पास पहुंचे थे तो नकाबपोश एक बाइक पर तीन युवक सवार हम लोगों को रोक लिया तथा कट्टा के बल पर हमारे पैकेट में रखे पैसे छिन लिया. हालांकि कुछ विरोध करने पर गोली चला दिया जो मेरे पैर में लगी है. गोली लगने के बाद मेरे अन्य दो साथियों ने तुरंत टेंपो से मुझे इस्लामपुर ले गया जहां मेरा इलाज हुआ. इस घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसएफएल की टीम भी पहुंच गयी है तथा घटनास्थल पर एक खाली कारतूस तथा खून के धब्बे पाये गये हैं. घटना की जांच वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी की जा रही है.

बैठक में बीइओ के नहीं आने पर जतायी नाराजगी

जहानाबाद सदर. सदर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गयी जिसमें सबसे अधिक मामला नल जल योजना को लेकर आया. नल जल योजना का बहुत सारे आवेदन था जिसको निबटारा करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक मे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अनुपस्थित रहने पर कई नाराजगी जतायी तथा इन दोनों के खिलाफ वरीय पदाधिकारी के पास पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अंचल अधिकारी सुधीर कुमार, मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन