Jehanabad : महिला को मारपीट कर छीने आभूषण, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : महिला को मारपीट कर छीने आभूषण, केस दर्ज

सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया में विवाद में महिला को मारपीट कर आभूषण छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया में विवाद में महिला को मारपीट कर आभूषण छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में मुन्ना राम की पत्नी पुनिया देवी ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि बीते दिन हम अपने घर पर बैठे थे कि अचानक पुना राम, मिथुन कुमार समेत कई लोग गाली- गलौज करते हुए हमें एवं हमारी बेटी बबीता देवी को मारपीट करने लगे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने लोहे की खंती से मार कर मेरा हाथ तोड़ दिया और मैं जमीन पर गिर गयी. अभियुक्त की पत्नी आयी और कानबाली निकाल ली. महिला का आरोप है कि उनके पति प्रदेश में नौकरी करते हैं. बेटा भी घर पर नहीं रहता है. तीन बेटी के साथ घर पर रहती हैं. मारपीट होते देख जब मेरी बच्ची मुझे छुड़ाने आयी तो अभियुक्तों ने उसके साथ भी मारपीट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन