Jehanabad : शादी और नौकरी का झांसा देकर सिपाही ने किया शोषण

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : शादी और नौकरी का झांसा देकर सिपाही ने किया शोषण

महेंदिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने नालंदा जिले के चंडी थाना में तैनात चालक सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. महिला ने महेंदिया थाने में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

कलेर. महेंदिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने नालंदा जिले के चंडी थाना में तैनात चालक सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. महिला ने महेंदिया थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोपी ने शादी और नौकरी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया. महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी सिपाही से अरवल पोस्ट ऑफिस में चौकीदार का फॉर्म भरते समय हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी. सिपाही ने नौकरी दिलाने का वादा किया. इसी बहाने वह महिला को नालंदा ले गया और वहां उसका यौन शोषण किया. फिर पटना और अरवल के अलग-अलग होटलों में भी कई बुलाया. सिपाही ने शादी का वादा किया था. अब वह शादी से मुकर गया है और संपर्क तोड़ने की कोशिश कर रहा है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि कांड संख्या 110/25 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन