Jehanabad : सेंधवा गांव में नौ बच्चों में पाये गये चिकन पॉक्स के लक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 10:50 PM

विज्ञापन

जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत सेंधवा गांव के नौ बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाये गये हैं. इन सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है. इन बच्चों के शरीर में बड़ी संख्या में दाने के साथ बुखार की शिकायत है. इसके बाद इन बच्चों में चिकन पॉक्स की आशंका की जा रही है. स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों के द्वारा जिला मुख्यालय को सूचना दिये जाने के बाद जिले की जांच की टीम मंगलवार को सेंधवा गांव पहुंची.

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत सेंधवा गांव के नौ बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाये गये हैं. इन सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है. इन बच्चों के शरीर में बड़ी संख्या में दाने के साथ बुखार की शिकायत है. इसके बाद इन बच्चों में चिकन पॉक्स की आशंका की जा रही है. स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों के द्वारा जिला मुख्यालय को सूचना दिये जाने के बाद जिले की जांच की टीम मंगलवार को सेंधवा गांव पहुंची. जिलास्तरीय तथा प्रखंडस्तरीय टीम के द्वारा ग्राम सेंधवा, प्रखंड रतनी फरीदपुर में फैले हुए बुखार के साथ दाने बीमारी की जांच की गयी. जिला और प्रखंडस्तरीय टीम के द्वारा जांच के क्रम में टीम को कुल नौ बच्चे इससे प्रभावित पाये गये जिसमें ज्यादातर 10 साल से कम उम्र के बच्चे पाये गये हैं. दोनों जांच टीमों को निरीक्षण के दौरान शरीर में पाये गये दाने में क्लिनिकली चिकन पॉक्स के लक्षण पाये गये हैं. जांच टीम के द्वारा सेंधवा गांव के कुल छह बच्चों का रक्त का नमूना लिया गया. उक्त नमूने को जांच के लिए पीएमसीएच पटना भेजा जायेगा. जांच के बाद प्राप्त लैब सैंपल की रिपोर्ट के अनुसार उक्त बीमारी पर वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पायेगी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने उक्त क्षेत्र में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से हाउस टू हाउस सर्वे करने का निर्देश दिया है जिसके बाद स्थानीय स्तर पर हाउस टू हाउस सर्वे किया जा रहा है. इसके साथ ही प्रभावित बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही उसे क्षेत्र में छूते हुए टीकाकरण को भी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. उक्त क्षेत्र में पीएचसी रतनी फरीदपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निरोधात्मक एवं निरोधात्मक करवाई की जा रही है. जहानाबाद से सेंधवा गांव गई जिलास्तरीय टीम में जिलास्तरीय टीम के अध्यक्ष के रूप में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, एपिडेमियोलॉजी आलोक कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी संजीत रंजन के आलावा प्रखंडस्तरीय टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बृजेश कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनीटर अरुण कुमार दिनकर, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, लैब टेक्नीशियन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन