Jehanabad : दुर्घटना में छात्र जख्मी, लोगों ने वाहन किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : दुर्घटना में छात्र जख्मी, लोगों ने वाहन किया क्षतिग्रस्त

बुधवार की सुबह मंडल कारा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार लोहाबिगहा गांव निवासी रौशन हर रोज की तरह कोचिंग के लिए बस से जहानाबाद जा रहा था,

विज्ञापन

काको. बुधवार की सुबह मंडल कारा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार लोहाबिगहा गांव निवासी रौशन हर रोज की तरह कोचिंग के लिए बस से जहानाबाद जा रहा था, तभी मंडल कारा के पास भीड़भाड़ के कारण वह बस से असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा. इस क्रम में बस का पिछला पहिया उसके पैर के ऊपर चढ़ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. वहीं आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे विशेष इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन