जहानाबाद में निजी विद्यालय का ताला तोड़ लाखों की चोरी, टीवी-कंप्यूटर समेत ढाई लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

सांकेतिक तस्वीर
Jehanabad School Theft : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरवाड़ी संगम घाट के समीप एक निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने एलईडी टीवी, कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरी और एम्प्लीफायर समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. स्कूल प्रबंधन ने नशेड़ी गिरोह पर संदेह जताया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जहानाबाद से आलोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad School Theft : शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी संगम घाट के समीप स्थित एक निजी विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया. बदमाशों ने विद्यालय का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, कंप्यूटर सिस्टम, इन्वर्टर, बैटरी, एम्प्लीफायर सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. मामले की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है.
कार्यक्रम के दौरान सूना था विद्यालय
विद्यालय संचालक अमरकांत पांडे ने बताया कि रविवार को सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे. इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित तरीके से विद्यालय में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. सोमवार सुबह जब चालक विद्यालय का गेट खोलने पहुंचा तो अंदर के कमरों का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था.
एलईडी टीवी, कंप्यूटर और इन्वर्टर भी ले गए चोर
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चोर एलईडी टीवी, तीन कंप्यूटर सिस्टम, एम्प्लीफायर मशीन, बैटरी, इन्वर्टर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए. चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है.
नशेड़ी गिरोह पर जताया संदेह
विद्यालय प्रबंधन ने आशंका जताई है कि चोरी की इस घटना के पीछे नशेड़ी गिरोह का हाथ हो सकता है. उनका कहना है कि विद्यालय के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. कुछ दिन पहले तार जलाते हुए कुछ नशेड़ियों को पकड़वाया गया था. इसके बाद से ही बदले की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है.
पुलिस कर रही जांच
चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : आरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में रखा सामूहिक उपवास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










