जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी से परेशान यात्री, फुट ओवरब्रिज के नीचे मिला शव

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद रेलवे स्टेशन

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) Jahanabad News: जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी के बीच एक अधेड़ का शव फुट ओवरब्रिज के नीचे मिला.प्राथमिक जांच में गर्मी और लू से मौत की आशंका जताई जा रही है. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भीषण गर्मी के बीच एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. जीआरपी पुलिस को स्टेशन के उत्तरी फुट ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

पहचान में आई थी शुरुआती कठिनाई

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद जीआरपी ने जांच शुरू की. बाद में उसकी पहचान अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीनाबाद मुरारी टोला निवासी 60 वर्षीय महेश्वर बिंद के रूप में हुई.

परिजनों को दी गई सूचना

पहचान होने के बाद जीआरपी पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन जहानाबाद पहुंचे और शव की शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की गई.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम प्रक्रिया पूरी की और उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।

गर्मी को बताया जा रहा है मौत का कारण

पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण अधेड़ की मौत हुई है. हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

ALSO READ: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां उठी अर्थी; प्रेमी की जिद ने ली जान

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन