जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां उठी अर्थी; प्रेमी की जिद ने ली जान
सांकेतिक तस्वीर
Jahanabad News: जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से आहत 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की शादी तय हो चुकी थी और वीडियो वायरल होने के बाद वह बदनामी व शादी टूटने के डर से गहरे सदमे में थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
Jahanabad News: (अनुराग की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. महज 20 वर्ष की एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.परिजनों के मुताबिक सोशल मीडिया पर निजी वीडियो वायरल होने के बाद वह गहरे सदमे में थी. जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.
रिश्तेदारी की शादी में हुई थी पहली मुलाकात
जानकारी के अनुसार युवती की मुलाकात एक युवक से रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे.
प्रेम संबंध के दौरान बनाया गया वीडियो
परिजनों का आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान युवक ने युवती का कुछ निजी वीडियो बना लिया था. इसी बीच परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी. बताया जाता है कि यह बात युवक को नागवार गुजरी और वह युवती से ही शादी करने की जिद पर अड़ गया.
थाने तक पहुंचा था मामला
युवती के परिजनों और युवक के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था. मामला हुलासगंज थाना तक पहुंचा. उस समय युवक से बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया गया था. परिवार को उम्मीद थी कि मामला यहीं समाप्त हो जाएगा और युवती की शादी शांतिपूर्वक संपन्न हो जाएगी.
वीडियो वायरल होते ही टूट गई युवती
लेकिन युवक ने कथित तौर पर युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो फैलते ही युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई. शादी टूटने और समाज में बदनामी के डर ने उसे अंदर तक तोड़ दिया. परिजनों के अनुसार इसी सदमे में उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस जुटी जांच में
हुलासगंज थाना पुलिस युवती के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ: निसरपुरा दोहरे हत्याकांड में होगी स्पीडी ट्रायल, दोषियों को दिलाई जाएगी कड़ी सजा : एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










