Jehanabad : पुलिस ने गायब नाबालिग को किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पुलिस ने गायब नाबालिग को किया बरामद

टेहटा थाना की पुलिस ने घर से गायब नाबालिग को बरामद किया है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पूर्व में नाबालिग के गायब होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया जिसमें पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग का है

विज्ञापन

मखदुमपुर. टेहटा थाना की पुलिस ने घर से गायब नाबालिग को बरामद किया है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पूर्व में नाबालिग के गायब होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया जिसमें पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग का है जिसके बाद पुलिस ने जब लड़के के घर दबिश बढ़ाई, तो नाबालिग स्वयं थाना पर आकर उपस्थित हो गयी, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दिव्यांग व महिला बोगी में यात्रा करते पांच धराये जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान दिव्यांग बोगी में यात्रा करते चार सामान्य यात्री तथा महिला बोगी में यात्रा करते एक पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते एक पुरुष यात्री तथा दिव्यांग बोगी में यात्रा करते चार सामान्य यात्री को पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन