जहानाबाद में बाइक चोर समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने 630 किलो जावा महुआ जब्त कर तीन शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News

बाइक चोरी में गिरफ्तार युवक

Jehanabad News : जहानाबाद पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अभियान में बाइक चोरी के एक आरोपी और शराब के तीन धंधेबाज समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं, 630 किलो जावा महुआ और 8 लीटर देसी शराब जब्त की गई. वाहन जांच अभियान में 39 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग
Jehanabad News : जहानाबाद पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर बाइक चोरी के एक आरोपी और शराब के तीन धंधेबाज समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. अभियान के दौरान तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही 8 लीटर देसी शराब और 630 किलो जावा महुआ जब्त किया गया. वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों से 39 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया.

बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने टेहटा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से वांछित आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

तीन शराब तस्कर और वारंटी भी दबोचे गए

काको थाना क्षेत्र से शराब तस्करी के आरोप में महेंद्र मांझी और सखीचंद मांझी को गिरफ्तार किया गया. वहीं भेलावर थाना क्षेत्र से ललिता देवी को शराब कारोबार के आरोप में पकड़ा गया. इसी थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव से गैर जमानती वारंट के मामले में वांछित डोमन यादव को भी गिरफ्तार किया गया.

शराब पीने के आरोप में छह लोग पकड़े गए

पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है. सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

तीन भट्ठियां ध्वस्त, 39 हजार का जुर्माना

अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया तथा 630 किलो जावा महुआ और 8 लीटर देसी शराब बरामद की. वहीं वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

इसे भी पढ़ें : आरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में रखा सामूहिक उपवास

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन