जहानाबाद : टेहटा में पटवन के लिए खेत गए 60 वर्षीय बुजुर्ग, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद जिले में एक दुखद हादसा हुआ है. टेहटा थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में पटवन के लिए खेत जा रहे 60 वर्षीय बालदेव यादव की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के कोहरा पंचायत अंतर्गत देवकुली गांव के बधार में गुरुवार की सुबह हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतक की पहचान देवकुली गांव निवासी बालदेव यादव के रूप में की गयी है. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पटवन के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, बालदेव यादव गुरुवार की सुबह खेत में पटवन करने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान खेत के समीप से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गये.

मौके पर झुलसकर गिरे

करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गये और मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर जब गंभीर रूप से झुलसे बालदेव यादव पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गयी.

ग्रामीणों ने दी सूचना

ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल बालदेव यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद लेकर पहुंचे.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बालदेव यादव को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. अस्पताल परिसर में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन