जहानाबाद में पशुपालक के फार्म में 9 बकरी और 15 मुर्गियों की मौत, सुबह नजारा देख उड़े होश
मरा पड़ा बकरी एवं मुर्गी | Prabhat Khabar Network
घोसी के श्रीपुर गांव में एक पशुपालक के फार्म में 9 बकरी और 15 मुर्गियों की संदिग्ध मौत हो गई। पशुपालक को हजारों का नुकसान, प्रशासन से मदद की लगाई गुहार।
घोसी. श्रीपुर गांव में बीती रात एक पशुपालक के फार्म में नौ बकरी और 15 मुर्गियों की मौत हो गयी. सुबह जब पशुपालक ने फार्म का दरवाजा खोला तो सभी बकरी और मुर्गियों को मृत अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गये. घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मायूसी छा गयी है.
कुछ दिनों पहले ही शुरू किया था पशुपालन
श्रीपुर गांव निवासी उपेन्द्र कुमार ने कुछ दिनों पहले ही अपने स्तर से बकरी पालन और मुर्गी पालन का काम शुरू किया था. उनका उद्देश्य पशुपालन के माध्यम से परिवार का जीविकोपार्जन करना था. उपेन्द्र ने बताया कि बीती शाम उन्होंने फार्म में नौ बकरी और 15 मुर्गियों को सुरक्षित बंद किया था. रात में सबकुछ सामान्य था. लेकिन सुबह जब फार्म पहुंचे तो अंदर सभी बकरी और मुर्गियां मृत पड़ी थीं.
फार्म की जाली टूटी मिली
घटना के बाद उन्होंने फार्म की छानबीन की तो जाली टूटी हुई मिली. जाली टूटे होने के कारण आशंका जतायी जा रही है कि रात में किसी जानवर के फार्म में प्रवेश करने या अन्य कारणों से यह घटना हुई है. हालांकि बकरी और मुर्गियों की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है.
अपनी जमा पूंजी से शुरू किया था काम
पशुपालक उपेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी सरकारी योजना के बजाय अपनी जमा पूंजी से बकरी और मुर्गी पालन शुरू किया था. उन्हें उम्मीद थी कि धीरे-धीरे यह काम परिवार की आमदनी का जरिया बनेगा.
घटना से हजारों रुपये से अधिक का नुकसान
उपेन्द्र कुमार ने कहा कि मेहनत और भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू किया गया काम कुछ ही दिनों में बर्बाद हो गया. इस घटना में उन्हें हजारों रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.
प्रशासन से जांच और सहायता की मांग
पशुपालक ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
ALSO READ : जहानाबाद : काको का एरोड्रम मैदान बदहाल, वाहन ट्रेनिंग सेंटर से खेल गतिविधियों पर संकट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए