जहानाबाद : बेरोजगार युवाओं के लिए 12 सितंबर को रोजगार मेला, 23 निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में 12 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है. इसमें 23 निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी.

विज्ञापन

Jehanabad Rojgar Mela : जहानाबाद जिले के घोसी ग्राम प्लेक्स भवन में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय नियोजन रोजगार-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

बैठक में अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मेले में शामिल कराने के लिए पंचायत स्तर तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया.

डीआरसीसी में 23 कंपनियां देंगी अवसर

बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), जहानाबाद में एकदिवसीय रोजगार-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है.

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 23 नियोजक कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे. इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं और आम लोगों को दी जाएगी.

योग्यता अनुसार रोजगार चुनने का मौका

प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने कहा कि रोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगार युवक-युवतियां इस मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर का चयन कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि अलग-अलग कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी है. इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदंड के अनुसार आवेदन और चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

प्रचार-प्रसार की जनप्रतिनिधियों से अपील

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रोजगार मेले का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं को इसकी जानकारी दें, ताकि बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिल सके.

बैठक में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बैठक में विस सूत्री अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय समेत प्रखंड के सभी संबंधित कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन