जहानाबाद : शौच के लिए घर से निकले 60 वर्षीय बुजुर्ग, रातभर रहे लापता; सुबह नदी में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत के बाद पोस्टमार्टम रूम के समीप लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के काको में शौच के लिए निकले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन सुबह नदी किनारे उनका शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगना गांव के समीप बुधवार की शाम शौच के लिए घर से निकले 60 वर्षीय बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान अलगना गांव निवासी ओम बिंद के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

शौच के लिए निकले थे

जानकारी के अनुसार, ओम बिंद बुधवार की शाम शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई.

रात भर तलाश जारी रही

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.

सुबह नदी में मिला शव

इसी बीच गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक शव पड़े होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. शव की पहचान ओम बिंद के रूप में की गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर काको थानें की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन