Jehanabad : नेहालपुर में चार लोगों पर जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : नेहालपुर में चार लोगों पर जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज

परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर में गुरुवार की रात चार लोगों पर चाकू से किया गया जानलेवा हमला मामले में घायल रीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर में गुरुवार की रात चार लोगों पर चाकू से किया गया जानलेवा हमला मामले में घायल रीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. घायल महिला रीता देवी ने पुलिस को बताया कि 2 बजे रात्रि में जब हम लोग सोए हुए थे तभी आरोपी सोनू गुप्ता सहित चार लोग चाकू, पसुली लेकर मेरे घर में घुस गए और हम लोगों पर चाकू पसुली से वार करने लगे जिसमें मैं, मेरे पति ओमप्रकाश गुप्ता, बेटा राहुल गुप्ता और मेरी सास मालती देवी घायल हो गयी. उन लोगों ने हम लोगों को बिजली का करेंट लगाकर मारने की कोशिश की तो मेरा बेटा चेंजर से पूरे मकान का बिजली काट दिया तब जाकर हम लोगों का जान बची. हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे तो वे लोग भाग निकले. इस बाबत थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन