जहानाबाद में KYC अपडेट के नाम पर यूनियन बैंक खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, साइबर ठगों का नया जाल

सांकेतिक तस्वीर
Jehanabad News: जहानाबाद में KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठगों ने यूनियन बैंक के ग्राहक से 1 लाख रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News: जहानाबाद जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ताजा मामला परसबिगहा थाना क्षेत्र के मेदनीचक गांव का है, जहां KYC अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने यूनियन बैंक के एक ग्राहक के खाते से 1 लाख रुपये उड़ा लिए. पीड़ित ने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
बैंक अधिकारी बनकर किया फोन
पीड़ित नागेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को यूनियन बैंक की नेहालपुर शाखा का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खाते की KYC अवधि समाप्त हो चुकी है. उसने तुरंत ऑनलाइन KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाता बंद होने की बात कही.
झांसे में आकर साझा कर दी बैंक की जानकारी
खाता बंद होने की बात सुनकर नागेंद्र कुमार घबरा गए और साइबर ठग के झांसे में आ गए. बातचीत के दौरान उन्होंने ऑनलाइन KYC अपडेट के लिए जरूरी जानकारी साझा कर दी. इसके बाद ठगों ने खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी और OTP का दुरुपयोग कर कुछ ही मिनटों में 1 लाख रुपये निकाल लिए.
मैसेज आते ही हुआ ठगी का एहसास
मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का संदेश मिलने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की पहचान में जुट गई है.
पुलिस ने लोगों को किया सतर्क
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें. बैंक कभी भी फोन पर KYC अपडेट के नाम पर OTP, ATM PIN, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता. यदि KYC से जुड़ी कोई सूचना मिले तो उसकी पुष्टि सीधे संबंधित बैंक शाखा में जाकर करें.
साइबर हेल्पलाइन पर तुरंत करें शिकायत
पुलिस ने लोगों से कहा है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
ALSO READ: पटना जंक्शन पर रील बनाई तो 6 महीने का जेल, लगेगा जुर्माना भी, निगरानी के लिए बनी विशेष टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










