जहानाबाद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ फूंका पीएम का पुतला

Updated:
विज्ञापन
jehanabad news

कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Jehanabad News: जहानाबाद में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई.

विज्ञापन

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को देशव्यापी आंदोलन के तहत जहानाबाद में प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया.

अंबेडकर चौक से कारगिल चौक तक निकला जुलूस

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सरवर सलीम और प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से जुलूस निकालकर कारगिल चौक तक प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

पेपर लीक और परीक्षाओं पर सरकार को घेरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. नेताओं ने नीट, सीबीएसई और टीईटी जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का भी जिक्र किया.

महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार पर हमला

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, दूध और सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. वहीं हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ. सरकारी उपक्रमों के निजीकरण से रोजगार के अवसर और कम हो गए हैं.

11 जुलाई को पटना में छात्र संवाद का ऐलान

नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्रों के साथ संवाद करेंगे. उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

Pm का पुतला दहन करते कार्यकर्ता

पुतला दहन के बाद भी जारी रहा विरोध

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय में पीजी और MBA नामांकन के लिए आज अंतिम मौका, 30 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन