बिहार के जहानाबाद में ट्रक और बस में भीषण टक्कर, तीन बारातियों की मौत, आधा दर्जन जख्मी पटना रेफर

Updated at : 10 May 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
jehanabad road accident

घटनास्थल पर ट्रक

Bihar News: जहानाबाद में ट्रक और बारातियों से भरी बस में जोरदार टक्कर हो गयी. दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. दर्जन भर लोग जख्मी हैं. आधा दर्जन लोगों को रेफर किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोदीपुर के समीप एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से लगभग आधा दर्जन की हालत इतनी नाज़ुक थी कि उन्हें फ़ौरन पीएमसीएच पटना रेफर करना पड़ा.

बस और ट्रक में टक्कर

जानकारी के अनुसार, बस पालीगंज थाना क्षेत्र के लाला भरसरा से बारात लेकर पटना जिले के दतमई गांव गई थी. बारात में शामिल कुछ लोग जहानाबाद जिले के भी थे.लौटते वक्त, बस कुछ बारातियों को छोड़ने जहानाबाद आ रही थी कि तभी लोदीपुर के समीप सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही ट्रक से भीषण टक्कर हो गई.

मृतकों में बच्चा भी शामिल

टक्कर इतना ज़ोरदार हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा. आवाज़ सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. जिसमे लाला भरसरा के प्रिंस (10वर्ष), अयोध्या राम एवं चिंतामणी शामिल है.

ट्रक चालक को भी पटना रेफर किया

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि कई घायलों को पटना के पीएमसीएच भेजना पड़ा. ट्रक चालक की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है, उसे भी पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन