नवादा से चोरी गयी जेसीबी मसौढ़ी से बरामद

Updated:
विज्ञापन
नवादा से चोरी गयी जेसीबी मसौढ़ी से बरामद

नवादा जिले के नादिरगंज थाना क्षेत्र से महीनों पूर्व चोरी गया जेसीबी को पुलिस ने पटना जिले के मसौढ़ी के थाना क्षेत्र के जलालबिगहा रेमा से बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नवादा जिले के नादिरगंज थाना क्षेत्र से महीनों पूर्व चोरी गया जेसीबी को पुलिस ने पटना जिले के मसौढ़ी के थाना क्षेत्र के जलालबिगहा रेमा से बरामद कर लिया है. बरामद जेसीबी के साथ पुलिस ने तीन शातिर चोर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों में जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के धीराबिगहा का रहने वाला प्रमोद चौहान एवं बालकरण चौधरी जबकि काको का रहने वाला प्रिंस कुमार को पुलिस ने जेसीबी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है जिसे नवादा पुलिस अपने साथ ले गई है. साथ ही पुलिस ने पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के जलालबिगहा से जेसीबी को भी बरामद कर लिया है. एसडीपीओ राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों ने पूछताछ के दौरान कई जानकारी दी है, जिसके आधार पर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि गिरफ्तार चोर अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का सदस्य है जिसने कई वाहन चोरी एवं छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि नवादा के टेक्निकल सेल ने जिले की पुलिस से शनिवार को संपर्क किया और बताया कि टेहटा एवं काको के तीन अपराधियों को जेसीबी चोरी में संलिप्तता सामने आई है. सूचना के आधार पर नवादा टेक्निकल सेल के पदाधिकारी बलवीर कुमार के अलावे टेहटा, पाली, काको एवं कड़ौना पुलिस का संयुक्त अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन