काम की तलाश में आए थे, ऊंचाई ने छीन ली दो जिंदगियां, निर्माण स्थल पर उजागर हुई सुरक्षा की कमी

Updated:
विज्ञापन

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Jahanabad News: सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान दो मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है.घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

Jahanabad News: (अशोक कुमार की रिपोर्ट)
जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए भवन में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है.

हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी फिरोज शेख और सलमान अली के रूप में की गई है. दोनों मजदूर भवन में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान प्लास्टर का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

सेंटरिंग पाइप ढीला होने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार प्लास्टर कार्य के लिए लगाए गए सेंटरिंग का पाइप अचानक ढीला हो गया. इससे कार्य कर रहे दोनों मजदूर संतुलन खो बैठे और काफी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर उठे सवाल

इस घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मजदूरों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी निर्माण कार्य के दौरान इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन निर्माण कंपनी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

ALSO READ: बुलडोजर कार्रवाई पर डीएम का बड़ा फैसला, गरीबों के घरों पर नहीं होगी कार्रवाई बिना पुनर्वास

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन