Jehanabad : ग्रामीण महिलाओं में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : ग्रामीण महिलाओं में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका की दी गयी जानकारी

मोदनगंज परियोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. मोदनगंज परियोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका और आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

इस अवसर पर उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने महिलाओं को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी. साथ ही मतदाता सूची में नाम पंजीकरण और मतदान प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी. अभियान के दौरान महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार व समाज में मतदान की महत्ता को बढ़ावा दें और प्रत्येक निर्वाचन में सक्रिय रूप से भाग लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन