Jehanabad : ग्रामीणों को दी गयी कैंसर से बचाव की जानकारी

प्रखंड क्षेत्र के झिकटिया गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में मंगलवार को कैंसर स्क्रीनिंग व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे
करपी. प्रखंड क्षेत्र के झिकटिया गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में मंगलवार को कैंसर स्क्रीनिंग व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया. विशेषज्ञ चिकित्सा दल ने ग्रामीणों को मुख कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय, ग्रीवा कैंसर जैसी बीमारियों के शुरुआती लक्षण, समय पर जांच और बचाव के उपायों की जानकारी दी. शिविर में दर्जनों लोगों की जांच की गयी, जिनमें कई महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की. इस अवसर पर डॉ अपर्णा चित्रांश ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि शुरुआती अवस्था में जांच कराने से उपचार प्रभावी होता है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे शिविर लगातार विभिन्न गांवों में आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए चिकित्सा दल और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर एएनएम सोनम कुमारी, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, ग्रामीण बबलू कुमार, बैजनाथ सिंह, राजदेव सिंह थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




