Jehanabad : आइएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया बराबर पहाड़ का भ्रमण

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ीतकालीन अध्ययन भ्रमण के क्रम में 2025 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) ग्रुप-08 के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों का आगमन जहानाबाद में हुआ.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के क्रम में 2025 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) ग्रुप-08 के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों का आगमन जहानाबाद में हुआ. अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु अधिकारियों ने भ्रमण की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध बराबर की पहाड़ियों से की. मौर्यकालीन वास्तुकला की अद्भुत मिसाल मानी जाने वाली बराबर की गुफाओं की बारीक बनावट और पत्थरों पर की गयी उत्कृष्ट नक्काशी को देखकर सभी प्रशिक्षु अधिकारी मंत्रमुग्ध नजर आये. उन्होंने भारत की इस प्राचीन पुरातात्विक विरासत को नजदीक से समझा और इसकी प्रशंसा की. भ्रमण के उपरांत जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ आत्मीय वार्तालाप किया. इस दौरान जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं और जमीनी स्तर पर प्रशासन की भूमिका की जानकारी दी गयी. जिला पदाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए युवा अधिकारियों को जनसेवा के प्रति निष्ठावान, संवेदनशील और समर्पित रहने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के अंत में डीएम एवं डीडीसी द्वारा सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. इस भ्रमण दल में प्रशिक्षु अधिकारी हरिप्रसाद एम, सुशांत कुमार, शिवानी मोहन, सक्षम भाटिया, पाटिल कृष्णा बबरुवान, कुमुद मिश्रा, फ़र्ख़ंदा क़ुरैशी, दिव्यांश मीना, अभिषेक कुमार सिंह, गौसिका पीआर एवं अंकित पांडेय शामिल थे। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने जहानाबाद की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक समृद्धि की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन