अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी में चार धराये

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी में चार धराये

शकुराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से कांड के आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने बालागढ़ से कांड के आरोपी गया मांझी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से कांड के आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने बालागढ़ से कांड के आरोपी गया मांझी को गिरफ्तार किया है. वहीं परसनबिगहा गांव में छापेमारी कर वारंटी ललन प्रसाद को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं रामपुर गांव से राजेश कुमार एवं गुनाईबिगहा गांव से शराबी विशुनदेव पासवान को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों, वारंटियों एवं शराबियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा.

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

हुलासगंज. अतिक्रमण के एक पुराने मामले को लेकर सीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया. इस संबंध में सीओ सादाब आलम ने बताया कि वर्ष 1917 के एक पुराने अतिक्रमण के मामले में सीओ के आदेश से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. भारी संख्या में पुलिस बल के प्रतिनियुक्ति के बाद अतिक्रमण को हटाया गया. उन्होंने बताया कि गुरुवार को अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहेगा. अंदर बाजार से मुख्य सड़क तक आने वाली सड़क को अतिक्रमित कर दिए जाने का मामला वर्ष 1917 में ही दायर किया गया था, जिसको लेकर डीएम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अविलंब अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन