चेन छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 10:54 PM
नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट हॉल्ट के समीप ट्रेन पकड़ने के दौरान दो दिन पूर्व महिला यात्री से चेन छीनने के मामले में थाने में दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के रहने वाली रूबी कुमारी के लिखित शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 31 जुलाई को परीक्षा देने के लिए गया जाने के लिए कोर्ट हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने पहुंची थी.
जहानाबाद
. नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट हॉल्ट के समीप ट्रेन पकड़ने के दौरान दो दिन पूर्व महिला यात्री से चेन छीनने के मामले में थाने में दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के रहने वाली रूबी कुमारी के लिखित शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 31 जुलाई को परीक्षा देने के लिए गया जाने के लिए कोर्ट हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने पहुंची थी.
ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में दो अज्ञात महिला पीछे से आयी और मेरे गले से सोने का चेन खींचने लगी. जब मैं पीछे घूम कर देखी तो दोनों महिला को पहचान लिए. इसके बाद हो-हल्ला किया और लोगों को बताया कि दोनों महिला चेन छीन कर भाग रही है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, गिरफ्तार महिला को पुलिस ने मिले शिकायत के आधार पर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार महिला चाकंद एवं बेलागंज की रहने वाली सिंपी देवी एवं फाको देवी बतायी जाती है, जिसे पुलिस ने चेन खींचने के आरोप में जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










