विवाद में हुई मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के अंडरपास के समीप शौच करने को लेकर बीते दिन उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचक दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाले सुरेंद्र पासवान ने एससी-एसटी थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के अंडरपास के समीप शौच करने को लेकर बीते दिन उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचक दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाले सुरेंद्र पासवान ने एससी-एसटी थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र आकाश कुमार बीते दिन बाजार से सब्जी लेकर घर वापस जा रहा था. रेलवे पुल के समीप मेरा पुत्र शौच करने लगा तो अचानक सुमंत कुमार शर्मा एवं तीन व्यक्ति मेरे पुत्र को मारने लगे और गला दबाने लगे, जिसका जब मैं विरोध किया तो आरोपित खंती से मार कर सिर फोड़ दिया. जख्मी व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. आरोप है कि मारपीट करने वाले सभी नया टोला रेलवे पुल के समीप के रहने वाले हैं.
, जो जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली -गलौज भी किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




