खेत में शराब बनाने से मना करने पर की मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 10:34 PM
नगर थाना क्षेत्र के लालसेबिगहा में खेत में शराब बनाने से मना करने पर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
जहानाबाद
नगर. थाना क्षेत्र के लालसेबिगहा में खेत में शराब बनाने से मना करने पर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में लालसेबिगहा के रहने वाले शिशुपाल प्रसाद में नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 13 जून को राजेश यादव, पंकज कुमार, कौशल कुमार, सुधांशु कुमार जो बैरागीबाग के रहने वाले हैं उनके साथ भेलावर ओपी क्षेत्र के हड़हड़ गांव निवासी राहुल कुमार सभी लोग मेरे घर पर हथियार से लैस होकर आये और मुझे घर से बुलाकर मारपीट करना शुरू कर दिया. जब मैं पूछा कि मारपीट क्यों कर रहे हो तो बताया कि तुम अपने खेत में दारू बेचने से मना करता है, इस बात को लेकर एक व्यक्ति से पूर्व में विवाद भी हुआ था. उस समय भी पंकज कुमार ने हमारे ऊपर पिस्तौल तान दिया था. इसी बीच गोलू कुमार ने रॉड से मार कर जख्मी कर दिया. परिवार के लोगों को सूचना मिलने पर मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचक का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग जाते-जाते जान मारने की धमकी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










