jehanabad News : डॉ हरिश्चंद्र ने संभाला सीएस का पदभार
Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 01 Jan 2026 10:37 PM
जिले के नये सिविल सर्जन डॉ हरिश्चंद्र चौधरी ने गुरुवार को अपने पदभार का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया.
जहानाबाद. जिले के नये सिविल सर्जन डॉ हरिश्चंद्र चौधरी ने गुरुवार को अपने पदभार का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया. इससे पहले वह भोजपुर जिले में शहरी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे और प्रमोशन के बाद उन्हें जहानाबाद का सिविल सर्जन बनाया गया है. डॉ चौधरी को सिविल सर्जन का पदभार अरवल और जहानाबाद के सिविल सर्जन डॉ राय कमलेश्वर नाथ सहाय ने सौंपा. जिले में लंबे समय तक सिविल सर्जन का पद खाली रहने के कारण और अरवल के सिविल सर्जन के द्वारा जहानाबाद के स्वास्थ्य विभाग का संचालन किये जाने से कई समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं. नये सिविल सर्जन डॉ हरिश्चंद्र चौधरी के पदभार ग्रहण करने से अब उम्मीद है कि स्वास्थ्य विभाग का कामकाज सुचारू रूप से संचालित होगा. डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नियमित समय पर अस्पताल में अपने कर्तव्य का पालन करेंगे. इस अवसर पर प्रभारी एसीएमओ डॉ चंद्रशेखर आजाद, सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रमोद कुमार, सिविल सर्जन का प्रभार देख रही डॉ मीना कुमारी, टीबी रोग पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह और डीपीएम डॉ खालिद हुसैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. डॉ चौधरी ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और बेहतर प्रबंधन के लिए अपने कामकाज की शुरुआत कर दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










