Jehanabad : बराबर की गुफाओं में विकास कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएम अलंकृता पाण्डेय के द्वारा ऐतिहासिक बराबर पहाड़ पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास एवं पर्यटन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

डीएम अलंकृता पाण्डेय के द्वारा ऐतिहासिक बराबर पहाड़ पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास एवं पर्यटन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बराबर पहाड़ पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं. शेड संख्या-1 से शेड संख्या-6 तक सीढ़ी बनाने के लिए बड़े पत्थरों की कटाई का कार्य संपन्न किया गया है. इसके परिणामस्वरूप 10.30 फीट चौड़ा सुगम रास्ता तैयार किया जा रहा है.

शेड संख्या-1 से शेड संख्या-6 तक सीढ़ी मार्ग पर लाल बालू पत्थर लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है. डीएम ने सभी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. मुख्यमंत्री की यह योजना बराबर पहाड़ को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बराबर पहाड़ी स्थित रोपवे के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य मे प्रगति लाते हुए 31 जनवरी 2026 तक रोपवे का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन