जहानाबाद जिला स्थापना दिवस: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा नगर भवन, उत्कृष्ट कर्मियों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल सांसद विधायक एवं अधिकारी | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल सांसद विधायक एवं अधिकारी

जहानाबाद ने अपना 40वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. नगर भवन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजीव हो उठा, जहां उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मियों को सम्मानित भी किया गया. सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जिले के विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन

Jehanabad district foundation day: 40वें जिला सृजन दिवस (जिला स्थापना दिवस) के अवसर पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधान पार्षद अनिल कुमार और मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

जिले के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी : सांसद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जहानाबाद के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और आगे भी सभी के सहयोग से विकास कार्य जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि सभी जाति और मजहब के लोगों को समान दृष्टि से देखते हुए विकास को प्राथमिकता दी जा रही है.

सांसद ने थाना रोड ठाकुरबाड़ी पुल के निर्माण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जहानाबाद विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी प्रगति को कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले के विकास के लिए अपना वेतन भी देने को तैयार हैं.

प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री जमा खान ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहानाबाद लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. इस अवसर पर विधान पार्षद अनिल कुमार, विधायक सूबेदार दास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे.

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदर्श मध्य विद्यालय, मखदुमपुर के प्रधानाध्यापक अविनाश चंद्र चंचल को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

जिला स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर पूरा नगर भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग नगर भवन में मौजूद रहे.

Also Read: क्या मंत्री दीपक प्रकाश पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे? देवेश कुमार के इस्तीफे से टला संकट, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन