ओवा पुल के समीप अपराधियों ने व्यवसायी से 50 हजार रुपये छीने

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 10:23 PM

विज्ञापन

रविवार की देर शाम पटना- गया राष्ट्रीय मार्ग के ओवा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी से 50 हजार रुपये छीन लिये. पीड़ित व्यवसायी गया शहर निवासी रामचंद्र चौधरी बताया जाता है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. रविवार की देर शाम पटना- गया राष्ट्रीय मार्ग के ओवा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी से 50 हजार रुपये छीन लिये. पीड़ित व्यवसायी गया शहर निवासी रामचंद्र चौधरी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार गया शहर निवासी रामचंद्र चौधरी मखदुमपुर, टेहटा, पाईबिगहा, बेला समेत कई बाजारों में नमकीन थोक रूप में बेचने का काम करता था, जो दुकानों से पैसा वसूल कर टेंपो पर सवार होकर गया जा रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने ओवा पुल के समीप टेंपो को रुकवा कर इसे मारपीट कर 50000 रूपये छीनकर फरार हो गए, तब तक कोई घटना समझ पाता तब तक अपराधी रफ्फू- चक्कर हो गए थे. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची उमता-धरनई थाना की पुलिस ने घायल व्यवसायी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस व्यवसायी को इलाज करा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन