अपराधियों ने बाइक सवार के साथ की लूटपाट

Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने बाइक सवार के साथ की लूटपाट

सुकियावां-झुनकी मुख्य सड़क मार्ग पर भारथु गांव से उतर लालसहिया पुल के समीप बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर दो लाख रुपये नकद, सोने का चेन व दो मोबाइल छीन कर भागा गया.

विज्ञापन

घोसी. सुकियावां-झुनकी मुख्य सड़क मार्ग पर भारथु गांव से उतर लालसहिया पुल के समीप बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर दो लाख रुपये नकद, सोने का चेन व दो मोबाइल छीन कर भागा गया. जख्मी युवकों में गया जिला के उचौली गांव के प्रिंस कुमार व खिजरसराय के राजेश कुमार बताये जाते हैं. बताया जाता है कि प्रिंस कुमार व राजेश कुमार अपाची बाइक पर सवार होकर सुकियावां-झुनकी मुख्य सड़क मार्ग पर उत्तर दिशा की ओर मसौढ़ी जा रहा था, तभी सुकियावां-झुनकी मुख्य सड़क मार्ग पर भारथु गांव से उत्तर लालसहिया पुल के समीप पूर्व से घात लगाये एक लाल रंग के अपाची बाइक लगाकर तीन अपराधी बैठा हुआ था. जैसे ही प्रिंस कुमार व राजेश कुमार लालसहिया पुल के समीप बाइक पर सवार होकर आया. वैसे ही पूर्व से घात लगाये तीनों बाइक को रोकवा कर प्रिंस कुमार व राजेश कुमार को हॉकी स्टीक से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और प्रिंस कुमार से 50 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल तथा राजेश कुमार से एक लाख 50 हजार रुपये नकद, सोने का चेन व मोबाइल छीन लिया. बताया जाता है कि इस दौरान एक दूसरे लाल रंग के अपाची बाइक पर सवार होकर फिर तीन अपराधी आये और दोनों को हॉकी स्टीक से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करते हुए दोनों व्यक्ति से दो लाख रुपये, सोने का चेन व दो मोबाइल छीन कर दो बाइक पर पांच अपराधी सवार होकर उत्तर दिशा की ओर भाग गये और एक अपराधी लालसहिया पुल के समीप से पश्चिम दिशा की ओर पैदल चला गया. घटना की जानकारी पाकर घोसी थाने की डायल 112 नंबर वाहन की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन करते हुए दोनों जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में लाकर इलाज कराया, फिर दोनों जख्मी व्यक्ति की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि प्रिंस कुमार को गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं जख्मी की बाइक घोसी थाने में जब्त कर रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन