खेलने के दौरान पइन में डूबने से बच्चे की गयी जान

सिकंदरपुर पंचायत अंतर्गत पांडेयचक गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास पइन में डूबने से पांच वर्षीय शिवम कुमार पिता नकुल कुमार का मौत हो गयी.
रतनी. सिकंदरपुर पंचायत अंतर्गत पांडेयचक गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास पइन में डूबने से पांच वर्षीय शिवम कुमार पिता नकुल कुमार का मौत हो गयी. मालूम हो की शिवम कुमार पंचायत सरकार भवन के पास बने मैदान में रविवार की दोपहर खेल रहा था. खेलने के दौरान अचानक किसी तरह पैर फिसल गया जिससे पानी में गिर गया. पइन में गहरा पानी रहने के कारण गड्ढे में जमा है. खेलते हुए बच्चा पर परिजन को नजर नहीं पड़ा, तो उन्होंने आशंका जतायी और लोगों से पूछताछ किया तो मालूम चला कि उक्त किशोर पानी में गिर गया है. परिजन शोरगुल मचाया और आनन-फानन में पानी में कूद पड़ा, गढ्ढा अधिक रहने के कारण काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला गया और प्राथमिक इलाज के लिए गुलाबगंज निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद भेज दिया. परिजनों ने शकुराबाद में इलाज नहीं कराकर आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया. शकुराबाद थानाध्यक्ष को मिली. उन्होंने कार्रवाई करते हुए गश्ती दल में तैनात पुलिस बल को जहानाबाद भेजा जहां बच्चा का का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. शिवम अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था. इधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि पानी में डूबने के मामले में यूडी केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










