Jehanabad : शिविर में 23 लोगों की हुई कैंसर स्क्रीनिंग

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : शिविर में 23 लोगों की हुई कैंसर स्क्रीनिंग

महादलित टोला अदरखीबिगहा गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में शनिवार को विशेष कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हुलासगंज. महादलित टोला अदरखीबिगहा गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में शनिवार को विशेष कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के प्रभारी डॉ चंद्रशेखर प्रकाश की देखरेख में किया गया. इस अवसर पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सा दल ने ग्रामीणों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच की आवश्यकता और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. शिविर में कुल 23 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी, जिनमें कई महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की. डॉ चंद्रशेखर प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है, ताकि लोग शुरुआती अवस्था में ही जांच करा सकें और समय पर उपचार संभव हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन