अरवल: कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा चित्रांश को भावभीनी विदाई, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में हुआ स्थानांतरण

डॉक्टर का हुआ विदाई
सदर अस्पताल अरवल में कैंसर विभाग की चिकित्सक डॉ. अपर्णा चित्रांश को विदाई दी गई. उन्होंने कैंसर स्क्रीनिंग अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे जिले को राज्य में पहला स्थान मिला. उनके स्थानांतरण पर सहकर्मियों ने उनके योगदान को सराहा.
Arwal news: सदर अस्पताल अरवल में कार्यरत कैंसर विभाग की चिकित्सक डॉ. अपर्णा चित्रांश के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. उनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में हुआ है. इस अवसर पर सदर अस्पताल के एनसीडी विभाग में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी.
कैंसर स्क्रीनिंग अभियान में निभाई अहम भूमिका
डॉ. अपर्णा चित्रांश वर्ष 2023 से सदर अस्पताल अरवल में कैंसर विभाग की सेवाओं से जुड़ी थीं. कैंसर विभाग की शुरुआत के समय से ही उन्होंने गांव-गांव जाकर कैंसर स्क्रीनिंग अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया. होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट, मुजफ्फरपुर की शाखा खुलने के बाद से भी वे अरवल में कैंसर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय रहीं.
अरवल को दिलाया राज्य में पहला स्थान
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि डॉ. अपर्णा की मेहनत और समर्पण के कारण ही आज सदर अस्पताल में कैंसर से संबंधित सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि कैंसर स्क्रीनिंग अभियान में अरवल जिले को पूरे बिहार में प्रथम स्थान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
कार्य ही बनता है पहचान
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश प्रसाद ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और पदस्थापन सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन किसी व्यक्ति के द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाते हैं. उन्होंने डॉ. अपर्णा चित्रांश को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मौजूद रहे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक शशांक शेखर सहित एनसीडी एवं कैंसर विभाग के कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. अपर्णा चित्रांश के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










