अरवल: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
पीड़ित परिजनों को चेक प्रदान करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
भभुआ सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के परिजनों को बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
Jehanabad News : भभुआ के समीप हुए सड़क हादसे में टेरी गांव के दो युवकों रंजीत कुमार और अभिषेक कुमार की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. दोनों युवक काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हुए भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.
परिजनों को मिले 20-20 हजार रुपये
हादसे के बाद सोमवार को कलेर बीडीओ सुशील कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया. चेक वितरण के दौरान माहौल गमगीन हो गया और परिजनों की आंखें नम हो गयीं.
प्रशासन ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा
बीडीओ सुशील कुमार ने कहा कि दोनों युवकों की असामयिक मौत बेहद पीड़ादायक है. प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. प्रखंड स्तर से मिलने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं मृतकों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करायी जाएंगी.
सड़क सुरक्षा पर दिया जोर
बीडीओ ने कहा कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत दी गयी राशि तत्काल राहत के रूप में प्रदान की गयी है. उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष राम अयोध्या सिंह, जयपुर पंचायत के मुखिया राजदेव पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए