सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत मिला 380 एनसी कीट

Updated:
विज्ञापन

केंद्रों पर वितरण के लिए सीडीपीओ को कराया गया उपलब्ध जहानाबाद नगर : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अल्केम लेबोरेट्री के चेयरमैन तथा स्थानीय जहानाबाद के निवासी संप्रदा सिंह के द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत जिले में 380 आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए एनसी कीट उपलब्ध कराया है. जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह […]

विज्ञापन

केंद्रों पर वितरण के लिए सीडीपीओ को कराया गया उपलब्ध

जहानाबाद नगर : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अल्केम लेबोरेट्री के चेयरमैन तथा स्थानीय जहानाबाद के निवासी संप्रदा सिंह के द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत जिले में 380 आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए एनसी कीट उपलब्ध कराया है. जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने उनके इस कदम को सराहा. डीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए एनसी कीट की उपलब्धता जरूरी थी.
चेयरमैन के निदेश पर एनसी कीट को अल्केम सीएसआर प्रोजेक्ट के कार्यक्रम समन्वयक पंकज कुमार ने 380 कीट जिले को उपलब्ध कराया. जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार अल्केम सीएसआर प्रोजेक्ट के कार्यक्रम समन्वयक ने जहानाबाद प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी उर्वशी को 125 कीट, मखदुमपुर सीडीपीओ मीरा कुमारी को 81 कीट, मोदनगंज सीडीपीओ कुमारी अर्चना को 32 कीट, काको सीडीपीओ विंदु सिंह को 84 कीट तथा घोसी सीडीपीओ कुमारी शोभा को 58 कीट केंद्रों पर वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन