चोरों ने घर से नकद समेत लाखों की संपत्ति उड़ायी

Updated:
विज्ञापन

चोरी गये सामान में 54 हजार रुपये नकद समेत गहना शामिल ग्रामीणों की सूचना पर गृहस्वामी को सुबह हुई घटना की जानकारी दीवार तोड़ कर घटना को दिया अंजाम जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर से नकद समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. […]

विज्ञापन

चोरी गये सामान में 54 हजार रुपये नकद समेत गहना शामिल

ग्रामीणों की सूचना पर गृहस्वामी को सुबह हुई घटना की जानकारी
दीवार तोड़ कर घटना को दिया अंजाम
जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर से नकद समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी रामानुज महतो ने थाने को लिखित शिकायत की है. गृहस्वामी ने बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मेन गेट की बगल में दीवार तोड़ ईंट खिसका कर बाहर से हाथ लगा मुख्य दरवाजा खोल दिया. इसके बाद चोर घर में आसानी से घुस गये. घर में प्रवेश करने के बाद चोर ट्रंक व पेटी का ताला तोड़ कर 54 हजार रुपये नकद व पेटी में रखे सोने की चेन, जिउतिया हंसिया, पायल समेत कई प्रकार के गहने उड़ा ले गये.
घटना के समय सारे सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे. सुबह होने पर ताड़ी उतारने जा रहे एक पासी ने घर के पीछे खेत में बक्सा फेंका हुआ देखा. बधार में बक्सा फेंके होने की खबर पर पहुंचे ग्रामीणों ने बक्से में रखे कागजात व बैंक पासबुक को देखने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी. गृहस्वामी ने घर की तहकीकात की, तो घर के अंदर ट्रंक का ताला टूटा पड़ा था. उसमें रखे 50 हजार से ऊपर नकद गहना गायब था. गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने पहले भी एक दोबार चोरी करने का प्रयास किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन