उचक्के ने आंगनबाड़ी सेविका से छीनी चेन

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के पूर्वी उंटा मोहल्ले में शनिवार को किरण कुमारी नामक एक महिला के सोने की चेन उचक्के ने छीन लिया. महिला जब तक हल्ला करती, तब तक उचक्का भाग निकला था. जिस महिला का आभूषण छीना गया है, उनका नाम किरण कुमारी है. वह सदर प्रखंड क्षेत्र के भवानीचक में आंगनबाड़ी सेविका […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के पूर्वी उंटा मोहल्ले में शनिवार को किरण कुमारी नामक एक महिला के सोने की चेन उचक्के ने छीन लिया. महिला जब तक हल्ला करती, तब तक उचक्का भाग निकला था. जिस महिला का आभूषण छीना गया है, उनका नाम किरण कुमारी है. वह सदर प्रखंड क्षेत्र के भवानीचक में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत है.

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है. खबर के अनुसार उक्त आंगनबाड़ी सेविका पूर्वी उंटा मुहल्ला स्थित अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आयी थी. वहां जाने के क्रम में एक उचक्के ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया. तहकीकात के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. लेकिन वह चेन स्नेचर नहीं बल्कि मोबाइल चोर बताया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन