बोलबम के जयकारे से श्रावणी मेला शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
व्यवस्था . श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा किये गये बेहतर इंतजाम बाबा सिद्धेश्वरनाथ पर भक्तों ने किया जलाभिषेक जहानाबाद,नगर : पूरे एक माह तक चलने वाला बराबर श्रावणी मेले का उद्घाटन बोलबम के जयकारे के साथ किया गया. बाबा सिद्धेश्वरनाथ श्रावणी मेले का उद्घाटन जहानाबाद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव एवं मखदुमपुर विधायक सुबेदार […]
विज्ञापन
व्यवस्था . श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा किये गये बेहतर इंतजाम
बाबा सिद्धेश्वरनाथ पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
जहानाबाद,नगर : पूरे एक माह तक चलने वाला बराबर श्रावणी मेले का उद्घाटन बोलबम के जयकारे के साथ किया गया. बाबा सिद्धेश्वरनाथ श्रावणी मेले का उद्घाटन जहानाबाद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव एवं मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर नेताद्धय ने कहा कि सरकार ऐतिहासिक पर्यटन स्थल वाणावर के विकास के लिए संकल्पित है. यहां हर वर्ष विकास का कार्य तीव्र गति से हो रहा है.
यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रोपवे बनाने की घोषणा की है .वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बराबर में थाना खोला गया है. सरकार इस क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए प्रयासरत है. सुबेदार दास ने कहा कि बराबर पहाड़ी क्षेत्र स्थित गुफा के पास एक पार्क का निर्माण कराया जायेगा.
बराबर के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का हर संभव प्रयास रखा जायेगा. यहां जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया गया है. मेला क्षेत्र में सुरक्षा के साथ ही बिजली, पानी, रोशनी, स्वास्थ्य सुविधा आदि के इंतजाम किये गये हैं.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं का पूरी तरह ख्याल रखेगा. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा बोलबम का जयकारा लगाया जाता रहा. पाताल गंगा में आयोजित मेले का उद्घाटन कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे.
चार हजार लोगों ने किया जलाभिषेक : श्रावनी मेले के उद्घाटन के साथ ही बाबा सिद्धेश्वरनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. सावन के पहले दिन करीब चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. अहले सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे. बाबा सिद्धेश्वरनाथ की चोटी पर चढ़ाई अहले सुबह से ही आरंभ हो गया था.
श्रद्धालु पाताल गंगा तथा गऊघाट के रास्ते से जयकारा लगाते बाबा सिद्धेश्वरनाथ के दरबार में हाजरी लगाने के लिए रवाना होने लगे थे. शाम तक करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजरी लगायी .
मेला क्षेत्र में सुरक्षा के साथ ही बिजली, पानी व रोशनी की है व्यवस्था
49 दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की है तैनाती
श्रावनी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम किये गये हैं. मेला क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से 49 दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. साथ ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी है. इसके साथ ही स्काउट और गाइड तथा एनसीसी को भी लगाया गया है.
सुरक्षा के लिए लगाये गये हैं सीसीटीवी
मेला क्षेत्र में विधि -व्यवस्था बनाये रखने तथा उपद्रवियों पर नजर रखने के उद्देश्य से जगह-जगह पर सीसीटीवी लगाये गये हैं. इन कैमरों के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी. तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. मेले में मेडिकल टीम को भी लगाया गया है ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी होने पर उसे तत्काल मेडिकल सहायता पहुंचाया जा सके. मेडिकल कैंप में एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है.
कैसे पहुंचें वाणावर
जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जिले का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल वाणावर जाने के कई मार्ग उपलब्ध हैं. पटना गया मुख्य मार्ग से मखदुमपुर पहुंचने के बाद बराबर मोड़ से ऑटो एवं अन्य छोटे वाहन वाणावर के लिए उपलब्ध रहता है. वहीं बेला के रास्ते भी वाणावर जाया जा सकता है. पटना गया रेलखंड से भी बराबर जाने की सुविधा उपलब्ध है. इस रेलखंड पर स्थित वाणावर हॉल्ट से बराबर के लिए ऑटो व छोटी गाड़ियां काफी संख्या में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










