बैंक में पैसा जमा करने गये वकील के उड़ाये ~1.91 लाख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में हुई घटना जहानाबाद : शहर के बैंकों एवं नॉन बैकिंग संस्थानों के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक वृद्ध व्यक्ति से एक लाख 91 हजार रुपये उड़ा लिये. इस बार अांबेदकर चौक के पास संचालित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की जहानाबाद शाखा में […]
विज्ञापन
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में हुई घटना
जहानाबाद : शहर के बैंकों एवं नॉन बैकिंग संस्थानों के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक वृद्ध व्यक्ति से एक लाख 91 हजार रुपये उड़ा लिये. इस बार अांबेदकर चौक के पास संचालित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की जहानाबाद शाखा में जालसाजों ने गुरुवार को घटना को अंजाम दिया. पेशे से वकील रहे ईरकी गांव के निवासी राजेंद्र सिंह के साथ अपराधियों ने जालसाजी की है. इस संबंध में उन्होंने नगर थानें में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
राजेंद्र सिंह तीन लाख 40 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने गये थे. जमा परची उन्होंने गलत भर दी थी. इसी का फायदा उठाते हुए बैंक में पूर्व से ही सक्रिय जालसाजों के गिरोह ने उन्हें निशाने पर लिया. बताया गया है कि एक व्यक्ति उनके पास आया और उसने जमा परची सही-सही भरने के साथ-साथ रुपये चेंज कराने के नाम पर उन्हें अपने विश्वास में
बैंक में पैसा जमा करने गये…
ले लिया. हालांकि, शुरू में उन्होंने विरोध किया, लेकिन बाद में वे जालसाजों के जाल में फंस गये और बड़े ही इत्मीनान से खुद तो जमा परचनी भरने लगे और पैसे गिनने की जिम्मेवारी उसे को दे दी. जालसाजों ने अपने साथ लाये एक-एक हजार के नोट के बदले पांच-पांच सौ रुपये के नोट एक्सचेंज करने के नाम पर हेराफेरी की और वृद्ध को एक लाख 91 हजार रुपये की चपत लगा कर वहां से चलते बने. इसका खुलासा तब हुआ जब राजेंद्र सिंह काउंटर पर रुपये जमा करने गये. वहां मौजूद बैंककर्मी ने जब तीन लाख 40 हजार रुपये नहीं रहने की बात कही, तब उन्हें शक हुआ और फिर वे हल्ला करने लगे. तब तक जालसाज वहां से भाग निकले थे. वृद्ध अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने जमीन बेची थी और बिक्री से मिले रुपये वह बैंक में जमा करने आये थे. सूचना पाकर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










