शादी में जा रहे युवक की पुल से टकरा कर मौत

Updated:
विज्ञापन

रतनी : परस बिगहा थाना क्षेत्र के छोटकी चैनपुरा गांव निवासी एक युवक की मौत जहानाबाद स्थित रेलवे पुल में टकराने से हो गयी. मृतक छेदी पासवान का पुत्र उपेंद्र पासवान बनाया जाता है. वह बुधवार की शाम अपने भतीजे की शादी में बस से गौरक्षणी जा रहा था. बस की छत पर बैठे रहने […]

विज्ञापन

रतनी : परस बिगहा थाना क्षेत्र के छोटकी चैनपुरा गांव निवासी एक युवक की मौत जहानाबाद स्थित रेलवे पुल में टकराने से हो गयी. मृतक छेदी पासवान का पुत्र उपेंद्र पासवान बनाया जाता है. वह बुधवार की शाम अपने भतीजे की शादी में बस से गौरक्षणी जा रहा था. बस की छत पर बैठे रहने के कारण उसका सिर राजाबाजार रेलवे पुल से टकरा गया,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज कर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी. मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा गांव में मातम पसर गया. खुशी का माहौल गम में बदल गया.

घटना की सूचना पाकर मुखिया राम विनय कुमार ने मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन