मंडल अध्यक्षों के चुनाव पर िकया गया विचार-विमर्श

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद, नगर : भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने की. बैठक में मंडल अध्यक्षों के चुनाव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. विचार-विमर्श के उपरांत काको उत्तरी से कृष्णकांत राय, हुलासगंज से कविंद्र प्रजापति, मोदनगंज से रविरंजन को मंडल अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में आगामी […]

विज्ञापन

जहानाबाद, नगर : भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने की. बैठक में मंडल अध्यक्षों के चुनाव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. विचार-विमर्श के उपरांत काको उत्तरी से कृष्णकांत राय, हुलासगंज से कविंद्र प्रजापति, मोदनगंज से रविरंजन को मंडल अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में आगामी 25 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में केंद्र की मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गयी. इस कार्यक्रम में भारत सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे.

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हो. इसके लिए जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष शशिरंजन, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश कुमार, घोसी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कुमार अवधेश को बनाया गया है. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर 26 मई को घोसी 27 मई को मखदुमपुर तथा 28 मई को जहानाबाद में सभा होगी. इसमें भारत सरकार के मंत्री शामिल होंगे. बैठक में जिला चुनाव प्रभारी सह प्रदेश मंत्री अवधेश कुमार, अजीत शर्मा, नरेश कुमार, राधामोहन शर्मा, शशिरंजन, रामसुभग शर्मा, रवि चंद्रवंशी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन