सामाजिक व आर्थिक रूप से बराबरी के बाद ही विकास संभव

Updated:
विज्ञापन

सामाजिक व आर्थिक रूप से बराबरी के बाद ही विकास संभव 13 अप्रैल तक चलेगी यह संदेश यात्रा जन जन तक पहुंचाया जायेगा भगत सिंह व बाबा साहब आंबेडकर का संदेशजहानाबाद. ऑल इंडिया स्टूडेंटस ऐसोसिएशन आइसा के द्वारा आज से जिले में भगत सिंह व डाॅ. आंबेडकर संदेश यात्रा की शुरुआत की जायेगी. 8 अप्रैल […]

विज्ञापन

सामाजिक व आर्थिक रूप से बराबरी के बाद ही विकास संभव 13 अप्रैल तक चलेगी यह संदेश यात्रा जन जन तक पहुंचाया जायेगा भगत सिंह व बाबा साहब आंबेडकर का संदेशजहानाबाद. ऑल इंडिया स्टूडेंटस ऐसोसिएशन आइसा के द्वारा आज से जिले में भगत सिंह व डाॅ. आंबेडकर संदेश यात्रा की शुरुआत की जायेगी. 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस संदेश यात्रा की जानकारी देते हुए जिला संयोजक आदेश कुमार चर्तुवेदी ने कहा कि देशव्यापी अभियान में नये भारत के वास्ते भगत सिंह व आंबेडकर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कहा था कि देश में जब तक सामाजिक व आर्थिक रूप से बराबरी नहीं होगी. तब तक देश में विकास संभव नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि जातिवादी. पूंजीवादी एवं सांप्रदायिकता से प्रेरित सरकार देश के अंदर तांडव मचा रखा है. निर्दोष छात्र-छात्राओं को देशद्रोही, जातिवादी कह कर हर तरह से प्रताड़ित किया गया. किसान, मजदूर आत्म हत्या कर रहे हैं. युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन